आज शाम से बस उदास है आस्मां
बादलों के सतह पर डूबता आस्मां
बूंदों के नश्तर से चुभता आस्मां
धरती के पनाह से ऊबता सा आस्मां
पक्षियों के चहचहाने से मुँह फेरता आस्मां
चाँद तारों से बहाने बनाता आस्मां
वह कहाँ जो हमें था रिझाता आस्मां ?
सूर्य-किरणों में निखर इठलाता आस्मां
कैसे मनाएं हम के है रूठता आस्मां
पत्तों के झरोखों से झांकता आस्मां
आज है बेपरवाह, बेबाक, बेसाख्ता आस्मां
कागज़ों के नाओं का पतवार सा आस्मां
नुक्कड़ पे जमे पानियों में खुद को निहारता आस्मां
उड़ते आज़ाद पतंगों से भिड़ उलझता आस्मां
धुएं के कालिख में खो पथ ढूंढता आस्मां
सरहदों में बट अपनों को पुकारता आस्मां
नापाक इरादों से शर्मिंदा सुलगता आस्मां
मैं मुट्ठी में बंद कर लूं यह है मेरा आस्मां
तुम पलकों में बसालो जो है तुम्हारा आस्मां
आस्मां फिर कहे के कहाँ है मेरा आस्मां ?
हम कहें वाह ! क्या तेरा ? यह सब है हमारा आस्मां
बादलों के सतह पर डूबता आस्मां
बूंदों के नश्तर से चुभता आस्मां
धरती के पनाह से ऊबता सा आस्मां
पक्षियों के चहचहाने से मुँह फेरता आस्मां
चाँद तारों से बहाने बनाता आस्मां
वह कहाँ जो हमें था रिझाता आस्मां ?
सूर्य-किरणों में निखर इठलाता आस्मां
कैसे मनाएं हम के है रूठता आस्मां
पत्तों के झरोखों से झांकता आस्मां
आज है बेपरवाह, बेबाक, बेसाख्ता आस्मां
कागज़ों के नाओं का पतवार सा आस्मां
नुक्कड़ पे जमे पानियों में खुद को निहारता आस्मां
उड़ते आज़ाद पतंगों से भिड़ उलझता आस्मां
धुएं के कालिख में खो पथ ढूंढता आस्मां
सरहदों में बट अपनों को पुकारता आस्मां
नापाक इरादों से शर्मिंदा सुलगता आस्मां
मैं मुट्ठी में बंद कर लूं यह है मेरा आस्मां
तुम पलकों में बसालो जो है तुम्हारा आस्मां
आस्मां फिर कहे के कहाँ है मेरा आस्मां ?
हम कहें वाह ! क्या तेरा ? यह सब है हमारा आस्मां
![]() |
| Pic from science,nationalgeographic.com |
