Showing posts with label Rain Song. Show all posts
Showing posts with label Rain Song. Show all posts

Monday, 24 August 2015

बरसते गीत

रिमझिम के गीतों में 
नवल किशोरी के चरण 
कोमल का बाँकपन
सुबह की लालिमाओं पर 
घूँघट घटाओं की 
दोपहर की आस्तीन पर   
बादलों का आलिंगन 
और साँझ के सूरजमुखी को 
पावस का सहर्ष नमन 
धुँए की लकीरों में 
कल के बुनते शुभ स्वप्न 
घनघोर हो, ज़ोर शोर हो   
चीर ऐसे बरसे गगन        
झन्झाओं के उन्माद में   
कालिमा रात की घुल जाए    


(My sincere thanks to Amitji for value-adding to this post in his own inimitable way)